लेटेस्ट न्यूज़

सुलतानपुर: महिला रहती थी बीमार, ‘अंधविश्वास के चलते उसने की अपने 4 माह के बेटे की हत्या’

Sultanpur News: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक महिला ने कथित रूप से अंधविश्वास के चलते अपने चार…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Sultanpur News: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक महिला ने कथित रूप से अंधविश्वास के चलते अपने चार माह के बेटे की फावड़े से काटकर हत्या कर दी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोसाईगंज थाना क्षेत्र के धनऊडीह गांव की निवासी मंजू (35) ने पूर्वाह्न करीब नौ बजे अंधविश्वास के चलते अपने चार माह के बेटे को फावड़े से काट दिया. सूत्रों के मुताबिक, आरोपी महिला अक्सर बीमार रहती थी और अपनी बीमारी से निजात पाने के लिए उसने कथित रूप से अंधविश्वास में बेटे की बलि दे दी. पुलिस फिलहाल आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.