UPTak Baithak Logo

‘ऑपरेशन जानू’ के लिए शाइस्ता ने शूटर्स को बांटे थे 1.20 करोड़ रुपये! दिया था ये पैगाम

Shaista Parveen News: प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड मामले में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस को अब उमेश पाल शूटआउट मामले की…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Shaista Parveen News: प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड मामले में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस को अब उमेश पाल शूटआउट मामले की जांच में अहम जानकारी मिली है. पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, उमेश पाल हत्याकांड से पहले माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने शूटरों के साथ पार्टी करी थी. आरोप है कि पार्टी में शाइस्ता ने शूटर्स को 1.20 करोड़ रुपये बांटे थे. साथ ही यह भी कहा था कि जरूरत पड़ने पर पैसे और भी दिए जाएंगे, लेकिन काम में कोई लापरवाही नहीं आनी चाहिए. प्राप्त जानकारी के अनुसार, उमेश पाल हत्याकांड की साजिश साबरमती जेल से अतीक ने बनाई थी, जिसको अंजाम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी शाइस्ता परवीन को दी गई थी. पुलिस जांच में सामने आया है कि शूटर्स ने इस पूरे ऑपरेशन का नाम ‘ऑपरेशन जानू’ रखा था.