लेटेस्ट न्यूज़

संभल का मोहम्मद उस्मान पाकिस्तान में हुआ अरेस्ट, उसने एक पूर्व सांसद का लिया नाम

संभल के दीपा सराय इलाके का मोहम्मद उस्मान पाकिस्तान में गिरफ्तार, भारतीय एजेंसियां कर रही जांच. AQIS कनेक्शन की भी पड़ताल.

ADVERTISEMENT

Sambhal News
Sambhal News
social share
google news

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के दीपा सराय इलाके का रहने वाला मोहम्मद उस्मान पाकिस्तान में गिरफ्तार किया गया है. पाकिस्तान सरकार ने भारत को इसकी जानकारी दी है और उसकी पहचान की पुष्टि के लिए दस्तावेज भेजे हैं. मोहम्मद उस्मान को 2024 में पाकिस्तान में गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल वह लाहौर की जेल में बंद है. उसकी गिरफ्तारी को लेकर भारतीय एजेंसियां जांच में जुटी हैं कि वह पाकिस्तान कैसे पहुंचा और किन कारणों से उसे गिरफ्तार किया गया है.