लेटेस्ट न्यूज़

संभल: घर से नमाज पढ़ने निकला दूध कारोबारी, खून से लथपथ हालत में मिला शव, ‘हत्या’ की आशंका

Sambhal News: यूपी के संभल जिले के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में घर से नमाज पढ़ने निकले दूध कारोबारी का शव खून से लथपथ हालत में…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Sambhal News: यूपी के संभल जिले के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में घर से नमाज पढ़ने निकले दूध कारोबारी का शव खून से लथपथ हालत में दूसरे इलाके में एक घर के अंदर मिला. बता दें कि घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है और मौके से दो लोगों को हिरासत में भी लिया गया है. वहीं, युवक की मौत को लेकर हत्या की आशंका भी जताई जा रही है.