लेटेस्ट न्यूज़

रायबरेली: जिस पुलिसकर्मी की हुई पिटाई उसकी पत्नी ने सुनाई ये कहानी, जेल मंत्री का आया जवाब

Rae Bareli News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जेल से चंद कदमों की दूरी पर एक बंदी रक्षक को अन्य बंदी रक्षकों द्वारा डंडे से बेरहमी…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Rae Bareli News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जेल से चंद कदमों की दूरी पर एक बंदी रक्षक को अन्य बंदी रक्षकों द्वारा डंडे से बेरहमी से मारा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. वीडियो वायरल होने के बाद जेल प्रशासन के हाथ पांव फूल गए. पुलिसकर्मी द्वारा ही पुलिसकर्मी को डंडे से मारे जाने के बाद सवाल खड़े होने लगे कि एक सिपाही दूसरे सिपाही का दुश्मन आखिर क्यों बन बैठा? हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद आनन-फानन में जेल डीजे आनंद कुमार ने मामले को संज्ञान लेते हुए 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया.