नोएडा की कोठी ही बन गई सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील की मौत की वजह! एक ही बेटा वो भी विदेश में
Noida News: नोएडा में हुई सुप्रीम कोर्ट की वकील रेनू सिन्हा की हत्या ने सभी को हिला कर रख दिया है. दरअसल सुप्रीम कोर्ट की…
ADVERTISEMENT

Noida News: नोएडा में हुई सुप्रीम कोर्ट की वकील रेनू सिन्हा की हत्या ने सभी को हिला कर रख दिया है. दरअसल सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील रेनू की हत्या उनके ही पति नितिन सिन्हा ने की थी. पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति घर के स्टोर रूम में जाकर छिप गया था. वह करीब 24 घंटे तक स्टोर रूम में ही छिपा रहा. इस दौरान पुलिस उसे बाहर खोजती रही. आखिरकार पुलिस को पता चल गया कि वह घर में ही कही छिपा बैठा है और पुलिस ने उसे देर रात करीब 3 बजे स्टोर रूम से बाहर निकाल कर गिरफ्तार कर लिया.