मुजफ्फरनगर: पत्नी ने लगाया वाइफ स्वैपिंग का आरोप, कहा- धोखे से ले गए पार्टी में, हुआ रेप
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में कथित तौर पर वाईफ स्वैपिंग की एक शर्मनाक घटना सामने आई है. पीड़ित पत्नी ने न्यायालय के माध्यम से…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में कथित तौर पर वाईफ स्वैपिंग की एक शर्मनाक घटना सामने आई है. पीड़ित पत्नी ने न्यायालय के माध्यम से अपने पति और देवर पर मुकदमा दर्ज कराया है. नई मंडी कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती की दूसरी शादी गुरुग्राम में सौरभ डुडेजा नाम के व्यक्ति से 14 जनवरी 2021 को हुई थी. शिकायत के मुताबिक शुरुआत में सबकुछ ठीक रहा, लेकिन एक दिन उसका पति शॉपिंग के बहाने धोखे से पत्नी को वाइफ एक्सचेंज पार्टी (पत्नियों की अदल-बदल वाली पार्टी) में दिल्ली ले गया.
