UPTak Baithak Logo

कौशांबी में बेटी के अफेयर से नाराज मां ने उठाया खौफनाक कदम, हत्या के 27 दिन बाद खुला राज

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के कौशांबी में ऑनर किलिंग की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां प्रेम प्रसंग के…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के कौशांबी में ऑनर किलिंग की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां प्रेम प्रसंग के चलते मां, बहन और भाभी ने मिलकर बेटी की डंडे, कुल्हाड़ी से मारकर मौत के घाट उतार दिया. इतना ही नहीं उन्होंने अपना जुर्म छुपाने के लिए उसे गांव के बाहर कुएं में शव को फेंक दिया. वहीं कुएं में लड़की के शव मिलने की घटना पर इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने मामले की छानबीन की तो हैरान कर देने वाली बात सामने आई.