मुरादाबाद: नूपुर के समर्थन में पोस्ट करने वाले शख्स को मिली जान से मारने की धमकी, 3 अरेस्ट
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद (Moradabad News) में नुपुर शर्मा (Nupur Sharma) के समर्थन में पोस्ट करने वाले युवक को कथित तौर पर जान से मार…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद (Moradabad News) में नुपुर शर्मा (Nupur Sharma) के समर्थन में पोस्ट करने वाले युवक को कथित तौर पर जान से मार देने की धमकी देने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. तीनों आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं.

