UPTak Baithak Logo

लखनऊ के हजरतगंज में व्यापारी को गोली मारी, अखिलेश यादव बोले- तमंचे की आपूर्ति कहां से हुई

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में देर शाम ताबड़तोड़ गोलियां चलने से हड़कंप मच गया. बदमाशों ने खुलेआम मोबाइल दुकान के मालिक पर…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में देर शाम ताबड़तोड़ गोलियां चलने से हड़कंप मच गया. बदमाशों ने खुलेआम मोबाइल दुकान के मालिक पर गोलियां चला दी. गोलियां चलने से इलाके में हड़कंप मच गया. घायल को फौरन इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. मिली जानकारी के मुताबिक, ये गोलीकांड लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में हुआ. बता दें कि हजरतगंज क्षेत्र लखनऊ के पॉश क्षेत्रों में आता है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निवास और विधानसभा भी इसी के पास हैं.