लेटेस्ट न्यूज़

हमीरपुर: तमंचे के बल पर नाबालिग युवती का किया अपहरण! छोटी बहन ने परिवार को ये बताया

Hamirpur News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. आरोप है कि यहां तमंचा दिखाकर दो युवकों ने…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Hamirpur News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. आरोप है कि यहां तमंचा दिखाकर दो युवकों ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया है.  पीड़ित पिता ने सुमेरपुर थाने में दो युवकों के खिलाफ बेटी के अपहरण की नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह पूरा मामला सुमेरपुर थाने के एक गांव से सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब आठ बजे अपने निजी ट्यूबवेल से दो नाबालिग सगी बहनें घर लौट रही थीं. इसी दौरान एक नाबालिग बहन का दो युवकों ने तमंचे के बल पर अपहरण कर लिया. दूसरी बहन ने फौरन घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी.

रातभर की तलाशी

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन सकते में आ गए. परिजन रात भर बेटी की तलाश करते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. फिर सुबह पीड़ित पिता ने मामले की शिकायत पुलिस से की और केस दर्ज करवाया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

पुलिस से की गई शिकायत में पीड़ित पिता ने बताया है कि, नाबालिग बेटियां रात करीब आठ बजे नलकूप से घर लौट रही थी. तभी रास्ते में गांव निवासी एक युवक अपने एक साथी के साथ आया और तमंचे के बल पर उन्हें रोक लिया. इस दौरान उन्होंने बड़ी बेटी को जबरन उठा लिया और भाग गए. घर पहुंची छोटी बेटी ने परिवार को घटना की जानकारी दी.

इस मामले पर थानाध्यक्ष राम आसरे सरोज ने बताया कि, “किशोरी के अपहरण की तहरीर मिली है. जिस युवक पर अपहरण का आरोप है, उसका पिता भी पीड़ित पक्ष के साथ आया था. पुलिस टीम बनाकर मामले की जांच कर रही है. अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है. जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा. जांच जारी है.

हमीरपुर: सिपाही ने कैदी को मारा जोरदार थप्पड़? कान का हुआ ये हाल, लगे गंभीर आरोप