लेटेस्ट न्यूज़

हमीरपुर: बेखौफ खनन माफियाओं ने पुलिस टीम पर बोला हमला, 2 पुलिसकर्मी घायल

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर (Hamirpur News) जिले में सोमवार को चेकिंग के दौरान बेखौफ खनन माफियाओं ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया. हमले में 2…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर (Hamirpur News) जिले में सोमवार को चेकिंग के दौरान बेखौफ खनन माफियाओं ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया. हमले में 2 पुलिसकर्मी समेत 4 लोग घायल हो गए. पुलिस ने हमला करने वाले पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है. वहीं पुलिस ने मामले में 9 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर रही है. पुलिस ने बताया कि सभी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया गया है.

खनन माफियाओं और पुलिस टीम के बीच हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस और कुछ ट्रैक्टर संचालकों के बीच धक्कामुक्की होती दिखाई दे रही है. इस मामले में पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान ट्रैक्टर रुकवाने पर ट्रैक्टर संचालकों ने पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया. फिलहाल पुलिस पांच लोगों सहित 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने ले आई है.

खनन माफियाओं द्वारा पुलिस पर हमला करने का यह मामला कुरारा थाना क्षेत्र में पतारा रोड का है. पतारा रोड पर सोमवार दोपहर जब पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी अवैध खनन कर लाई जा रही मिट्टी से भरे तीन ट्रैक्टरों को पुलिस ने रोका तो वे पुलिस पर हमलावर हो गए. इस दौरान बीच बचाव करने वाले दो स्थानीय लोग सहित एक दरोगा और एक सिपाही घायल हो गए हैं.

घटना की सूचना पर कुरारा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस टीम पर हमला करने वाले पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है. साथ ही पुलिस ने तीन ट्रैक्टर सहित खनन कर रही एक जेसीबी मशीन को भी कब्जे में ले लिया है.

कुरारा थाना प्रभारी पवन पटेल ने बताया कि पुलिस पर हमला करने वाले पांच आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और खनन कर रही जेसीबी मशीन सहित तीन ट्रैक्टर कब्जे में लिए गए हैं. कुल 9 आरोपियों के खिलाफ पुलिस पर हमला करने की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है.

हमीरपुर: सिपाही ने कैदी को मारा जोरदार थप्पड़? कान का हुआ ये हाल, लगे गंभीर आरोप