फिरोजाबाद: बहन के बारे में अश्लील बातें करने पर भाई ने क्राइम पेट्रोल देख दोस्त को ठिकाने लगाया
इस केस को जानने के बाद आप भी थोड़ी देर के लिए सन्न रह जाएंगे कि आखिर इतनी छोटी उम्र में बच्चे ने इतने भयंकर जुर्म को कैसे अंजाम दे दिया?
ADVERTISEMENT

Firozabad News: टी.वी पर क्राइम शो देखकर जहां लोग सतर्क भी हो रहे हैं तो दूसरी तरफ ऐसे कार्यक्रमों का नुकसान भी देखने को मिल रहा है. छोटी-छोटी उम्र में बच्चे ऐसे-ऐसे जुर्म को अंजाम दे रहे हैं, जिसको देख पुलिस भी सकते में आ जाती है. कुछ ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से सामने आया है. इस केस को जानने के बाद आप भी थोड़ी देर के लिए सन्न रह जाएंगे कि आखिर इतनी छोटी उम्र में बच्चे ने इतने भयंकर जुर्म को कैसे अंजाम दे दिया?