लेटेस्ट न्यूज़

'लेखपाल बनते ही बदल गए पत्नी के तेवर, अब नहीं सुनती है बात', ये गुहार लगाते थाने पहुंचा पति

उत्तर प्रदेश के आगरा से अजीबो गरीब मामला सामने आया है. पति ने ऐलान कर दिया है कि पत्नी पहले नौकरी छोड़े फिर उसे साथ रखूंगा.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के आगरा से अजीबो गरीब मामला सामने आया है. पति ने ऐलान कर दिया है कि पत्नी पहले नौकरी छोड़े फिर उसे साथ रखूंगा. पति का कहना है कि पत्नी के लेखपाल बनने के बाद उसके तेवर बदल गए. सरकारी नौकरी लगने के बाद युवती अपने पति पर ही रोब झाड़ने लगी है. युवती ना तो घर का काम करती है और ना ही पति की सुनती है. पति कुछ भी काम की कहता है पत्नी उसे टाल देती है, जिससे दोनों में विवाद शुरू हो गया है. युवक ने उसे नौकरी करने से रोका जिससे पत्नी भड़क गई और मायके वापस आ गई.