लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ: स्कूल जाने की जल्दबाजी में गई 3 की जान, मां औ दो मासूम की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत

UP News : लखनऊ में शुक्रवार को एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना हुई जिसे रेलवे क्रॉसिंग के दोनों तरफ खड़े होकर ट्रेन के…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP News : लखनऊ में शुक्रवार को एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना हुई जिसे रेलवे क्रॉसिंग के दोनों तरफ खड़े होकर ट्रेन के गुजरने का इंतजार कर रहे लोगों ने देखा. घटना इतनी भयावह थी कि कलेजा मुंह को आ गया. दरअसल सबके सामने स्कूल ड्रेस पहने और बैग लिए मासूम, उसकी मां और मां की गोद में एक दूसरे मासूम की दर्दनाक मौत हो गई. मौत से कुछ ही देर पहले लोगों ने महिला और बच्चों को फाटक खुलने का इंतजार करते देखा था.