हरदोई: युवती की हत्या कर खेत में गाड़ दिया शव? घटना स्थल पर आरोपी ने की पुलिस पर फायरिंग
Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवती 22 नवंबर को अचानक लापता हो गई…
ADVERTISEMENT

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवती 22 नवंबर को अचानक लापता हो गई थी. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही थी. अब पुलिस को युवती का शव खेत में गड़ा मिला है. आशंका जताई जा रही है कि युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म किया गया और युवती की हत्या कर उसका शव खेत में ही गाड़ दिया गया. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने गन्ने के खेत में दफन किए गए शव को बरामद किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.