UPTak Baithak Logo

कानपुर: मां-पिता की हत्या की आरोपी बेटी को लेकर पुलिस ने किया ये शर्मनाक खुलासे का दावा

कानपुर में प्रेमी के भाई के साथ मिलकर मां-पिता की हत्या करने की आरोपी बेटी को लेकर पुलिस ने एक और खुलासे का दावा किया…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

कानपुर में प्रेमी के भाई के साथ मिलकर मां-पिता की हत्या करने की आरोपी बेटी को लेकर पुलिस ने एक और खुलासे का दावा किया है. मां-पिता की हत्या से पहले प्रेमी के भाई को विश्वास में लेने के लिए आरोपी युवती ने उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाया. पुलिस का कहना है कि युवती के प्रेमी के भाई का जब मेडिकल कराया गया तब इस बात का खुलासा हुआ है. आरोपी युवक के कपड़ों पर निशान देखकर डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने पूरी बात बताई.