सहारनपुर में BJP नेता योगेश रोहिल्ला ने अपनी पत्नी और 3 बच्चों पर चलाई गोली, तीनों मासूमों की मौत
Saharanpur Crime News: सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में भाजपा नेता योगेश रोहिल्ला ने पत्नी और बच्चों पर गोलियां चलाईं. घटना में तीनों बच्चों की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है.
ADVERTISEMENT

Yogesh Rohilla
Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां थाना गंगोह क्षेत्र के ग्राम सांगाथेड़ा में भाजपा नेता योगेश रोहिल्ला ने अपने ही परिवार पर गोलियां चला दीं. इस भयावह वारदात में उनके 3 मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.
