लेटेस्ट न्यूज़

देवरिया में 6 लोगों की हत्या मामला: 4 और लोगों की हुई गिरफ्तारी, अब तक कुल इतने पकड़े गए

Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सोमवार को हुई सनसनीखेज घटना के बारे में जिसने भी सुना, वह हैरत में पड़ गया. दरअसल,…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सोमवार को हुई सनसनीखेज घटना के बारे में जिसने भी सुना, वह हैरत में पड़ गया. दरअसल, यहां रुद्रपुर क्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते एक ही परिवार के पांच लोगों समेत कुल 6 लोगों की हत्या कर दी गई. आपको बता दें कि यहां पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की सत्य प्रकाश दुबे के पक्ष के लोगों ने कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी थी. उसके बाद हुए संघर्ष में सत्यप्रकाश दुबे, उनकी पत्नी किरण, बेटी सलोनी और नंदिनी तथा बेटे गांधी की हत्या कर दी गई. मालूम हो कि मंगलवार तक पुलिस ने इस मामले में 16 लोगों को गिरफ्तार किया था. अब इस मामले में ताजा अपडेट सामने आया है. पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मामले में चार और लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. अब इस मामले में कुल 20 लोगों की गिरफ्तारी हो गई है.