बेटे की चाहत में पत्नी के साथ की थी हैवानियत : पांच बेटी होने से नाराज था पति, अब कोर्ट ने सुनाई सजा
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के बदायूं में जिला न्यायालय ने एक ऐसी आरोपी को सजा सुनाई है जिसने बेटे की चाहत में पत्नी के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी थी.
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के बदायूं में जिला न्यायालय ने एक ऐसी आरोपी को सजा सुनाई है जिसने बेटे की चाहत में पत्नी के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी थी. बेटे की चाहत में व्यक्ति ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपनी 8 महीने की गर्भवती पत्नी का पेट फाड़ डाला. आरोपी ये चेक करना चाहता था कि गर्भ में पल रहा बच्चा लड़की है या लड़का. वहीं चार साल बाद फास्ट ट्रैक कोर्ट ने गुरुवार को व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. इस घटना में आठ माह के गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई थी, जबकि महिला की जान बमुश्किल बचाई जा सकी थी.