लेटेस्ट न्यूज़

मेरठ : शादी के बाद पत्नी पर था अफेयर का शक, पति ने सऊदी में बैठकर बनाया जानलेवा प्लान, पुलिस भी हैरान

Meerut News : उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां एक व्यक्ति ने  सऊदी अरब में बैठकर अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कराया और पल-पल इसकी जानकारी भी लेता रहा.

ADVERTISEMENT

Meerut News
Meerut News
social share
google news

Meerut News : उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां एक व्यक्ति ने सऊदी अरब में बैठकर अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कराया और पल-पल इसकी जानकारी भी लेता रहा. पति ने पत्नी की हत्या की प्लानिंग की और इसके लिए अपने रिश्ते के भांजे को लगाया. भांजे ने अपने एक साथी के साथ मिलकर मेरठ में महिला पर जानलेवा हमला किया. वहीं पुलिस ने अब मामले का खुलासा करते हुए दो हमलावरों को गिरफ्तार किया है. अब पुलिस सऊदी में बैठे पति पर भी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है.