हरदोई: चारपाई पर सो रही मां और 9 माह की बच्ची को महिला के जेठ ने डीजल से जला डाला! मासूम की मौत
Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां महिला के जेठ और मासूम के ताऊ पर आरोप…
ADVERTISEMENT

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां महिला के जेठ और मासूम के ताऊ पर आरोप लगा है कि उसने चारपाई पर सो रही मां और उसकी 9 माह की मासूम बच्ची पर डीजल डालकर उन्हें जिंदा जला डाला. इस दौरान मासूम बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं महिला की हालत गंभीर बनी हुई है. महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है. बताया जा रहा है कि महिला का पति नौकरी के सिलसिले में बाहर गया था.