लेटेस्ट न्यूज़

गोंडा: महिला की हत्या के दोषी को उम्र कैद की सजा, कोर्ट ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

Gonda News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में करीब तीन वर्ष पूर्व हुई एक महिला की हत्या के मामले में अदालत ने एक व्यक्ति को…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Gonda News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में करीब तीन वर्ष पूर्व हुई एक महिला की हत्या के मामले में अदालत ने एक व्यक्ति को दोषी करार देते हुए उसे सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) अभिनव चतुर्वेदी ने बताया कि जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुरा (वीरापुर) निवासी वंशराज शुक्ल ने 10 अक्टूबर 2019 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2011 में उसने अपनी बहन अल्पना का विवाह अखिलेश तिवारी के साथ किया था.