लेटेस्ट न्यूज़

गोंडा: 29 साल पहले पंडित सिंह पर जानलेवा हमले मामले में सांसद बृज भूषण सिंह दोषमुक्त

गोंडा जिले से बीजेपी सांसद बृज भूषण सिंह (Brij Bhushan Singh) 29 साल पहले हुए विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह पर जानलेवा हमले मामले…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

गोंडा जिले से बीजेपी सांसद बृज भूषण सिंह (Brij Bhushan Singh) 29 साल पहले हुए विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह पर जानलेवा हमले मामले में दोषमुक्त सिद्ध हो गए हैं. वकीलों से खचाखच भरे न्यायालय में दोषमुक्त होते ही सांसद ने राहत की सांस ली. सांसद ब्रिज भूषण ने कहा कि कोर्ट पर हमें भरोसा था है और रहेगा. उन्होंने कहा कि 29 साल बाद न्याय पाकर बहुत खुश हूं.