UPTak Baithak Logo

गाजियाबाद: क्लिनिक में मरीज देख रहे थे डॉक्टर, फिर उनके साथ वो हुआ जो किसी ने नहीं सोचा था

Ghaziabad News: गाजियाबाद में बदमाशों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं. आपको बता दें कि ताजा मामला मुरादनगर कस्बा इलाके के…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Ghaziabad News: गाजियाबाद में बदमाशों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं. आपको बता दें कि ताजा मामला मुरादनगर कस्बा इलाके के आर्यनगर से सामने आया है. यहां अपने क्लीनिक पर बैठकर मरीज देख रहे डॉक्टर की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. ऐसा कहा जा रहा है कि बदमाश यहां इलाज कराने के बहाने पहुंचे थे और हत्या कर मौके से फरार हो गए. मृतक डॉक्टर को दो गोली लगने की जानकारी मिली है. मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया है. पुलिस ने अब घटना की जांच और हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है.