शादी का झांसा दे किया लड़की के साथ गंदा कांड, मरते हुए उसने पूरी बात बताई और जिंदगी भर के लिए फंसा आरोपी
UP News: यूपी के भदोही में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के साथ ऐसा गंदा खेल खेला, जिसकी वजह से अब युवक को पूरी जिंदगी पछताना पड़ेगा.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में शादी का वादा कर एक युवक ने अपनी प्रेमिका का अश्लील वीडियो बनाकर उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया. फिर युवक ने किसी दूसरी लड़की के साथ अपना रिश्ता तय कर लिया और शादी की तैयारियां करने लगा. युवक की इस हरकत से आहत होकर युवती ने जहर खाकर अपनी जान दे दी. मरने से पहले युवती ने वीडियो बनाते हुए धोखेबाज प्रेमी की करतूत उजागर की. अब पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.