UPTak Baithak Logo

देवरिया हत्याकांड: प्रेम यादव की पत्नी ने किया था ये बड़ा दावा, पर CDR से पता चला ये ‘सच’

2 अक्टूबर 2023 को उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक ही परिवार के 5 समेत कुल 6 लोगों की हत्या मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Deoria News: 2 अक्टूबर 2023 को उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक ही परिवार के 5 समेत कुल 6 लोगों की हत्या मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है. बता दें कि यहां पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम चंद्र यादव की हत्या के बाद उनके पक्ष के लोगों ने सत्यप्रकाश दुबे के घर हमला बोल दिया था. इसके बाद हुए संघर्ष में सत्यप्रकाश, उनकी पत्नी और तीन बच्चों की नृशंस हत्या कर दी गई थी. इस मामले में मृतक प्रेम चंद्र यादव की पत्नी ने दावा किया था कि घटना वाले दिन उनके पति के पास फोन आया था जिसके बाद मौके पर पहुंचने पर उनकी हत्या कर दी गई. आधिकारिक तौर पर तो नहीं लेकिन एक विभागीय सूत्र के अनुसार, प्रेम यादव का कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगालने पर उनकी पत्नी के दावे की तस्दीक नहीं हुई है.