UPTak Baithak Logo

देवरिया कांड: प्रेम चंद यादव की आलीशान कोठी पर जल्द चलेगा बुलडोजर! पैमाइश में आई कब्जे की बात

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के फतेहपुर गांव में जमीनी विवाद में हुए हत्याकांड (Deoria Murder Case) के बाद अब प्रशासन…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के फतेहपुर गांव में जमीनी विवाद में हुए हत्याकांड (Deoria Murder Case) के बाद अब प्रशासन एक्शन की तैयारी में है. राजस्व विभाग ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य मृतक प्रेमचंद यादव के मकान और जमीन की पैमाइश पूरी करके कोठी पर मार्किंग कर दी है. बताया जा रहा है कि मृतक प्रेमचंद की आलीशान कोठी बंजर जमीन पर कब्जा करके बनाई गई है. राजस्व विभाग की टीम फील्ड बुक तैयार करने में जुट गई है. जल्द ही प्रेमचंद की कोठी पर बुलडोजर चलाने का आदेश जारी हो सकता है.