लेटेस्ट न्यूज़

बाजार जा रही हूं... बोलकर निकली लड़की वापस लौट कर नहीं आई घर, अगले हफ्ते होनी थी शादी

बेटी के लापता होने पर मां ने थाना पहुंच पुलिस से खोजबीन की गुहार लगाई है. पुलिस ने मां की तहरीर पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर लिया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के बांदा में एक अजीबोगरीब हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवती अपने शादी से एक हफ्ते पहले घर के शादी के कपड़े, जेवर और नगदी लेकर रफूचक्कर हो गयी. बेटी के लापता होने पर मां ने थाना पहुंच पुलिस से खोजबीन की गुहार लगाई है. पुलिस ने मां की तहरीर पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर सर्विलांस के जरिये लड़की की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस का दावा है जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा.