UPTak Baithak Logo

चंदौली: क्या गैंगस्टर के घर गई पुलिस ने उसकी बेटी को ही पीटकर मार डाला? बवाल की पूरी कहानी

उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक जिलाबदर अपराधी के घर दबिश देने गई पुलिस टीम पर घर में मौजूद उसकी दो बेटियों के साथ मारपीट…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक जिलाबदर अपराधी के घर दबिश देने गई पुलिस टीम पर घर में मौजूद उसकी दो बेटियों के साथ मारपीट और इस दौरान एक युवती की मौत के गंभीर आरोप लगे हैं. घटना के बाद ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प और तोड़फोड़ की वारदात भी हुई. इसमें एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है. वहीं, इस मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित थाने के एसएचओ को सस्पेंड कर दिया गया है. साथ ही एसएचओ सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है. वहीं, पोस्टमॉर्टम के बाद वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया है.