लेटेस्ट न्यूज़

बुरे फंसे अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा! 3 करोड़ रंगदारी मांगने के आरोप में केस दर्ज

Prayagraj News: प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड के बाद से माफिया अतीक अहमद का परिवार बुरी तरह से बर्बाद हो गया हुई. इस हत्याकांड…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Prayagraj News: प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड के बाद से माफिया अतीक अहमद का परिवार बुरी तरह से बर्बाद हो गया हुई. इस हत्याकांड के बाद से अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ और बेटे असद की मौत हो चुकी है. वहीं, अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन लगातार फरार चल रही है. इस बीच अतीक के वकील विजय मिश्रा की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं. आपको बता दें कि प्लाई और माइका व्यापारी मोहम्मद सईद ने प्रयागराज के अतरसुइया थाने में विजय मिश्रा पर रंगदारी मांगने की एफआईआर दर्ज कराई है. दरअसल, मिश्रा पर 3 करोड़ रुपये मांगने का आरोप है.