लेटेस्ट न्यूज़

आगरा: बहन और भाभी से ऐसा क्या हुआ विवाद कि भाई ने चला दी ‘गोली’, लड़की की मौत

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई  है. आरोप है कि यहां संपत्ति विवाद में एक भाई ने…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई  है. आरोप है कि यहां संपत्ति विवाद में एक भाई ने अपनी सगी बड़ी बहन और भाभी को कथित रूप से गोली मार दी. रिश्तों में कत्ल की ये हैरान कर देने वाली घटना सामने आने से क्षेत्र के लोग सकते में हैं.

जानिए मामला

मिली जानकारी के अनुसार, आगरा में एक भाई ने ही अपनी सगी बड़ी बहन को गोली मार दी. बताया जा रहा है कि बहन को बचाने आई भाभी को भी आरोपी ने गोली मार दी. गोली लगते ही बहन की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं  घायल भाभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

बहन और भाभी से हुआ विवाद

यह पूरा मामला शाहगंज थाना क्षेत्र के रूई की मंडी चौराहे से सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार आरोपी का मार्केट हैं. मार्केट में कई दुकानें बनी हैं. संपत्ती को लेकर ही आरोपी का अपनी बहन और भाभी से विवाद चल रहा था. मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह इसी बात को लेकर आरोपी की अपनी बहन और भाभी से विवाद हो गया.

मिली जानकारी के अनुसार, आरोप है कि विवाद के बीच ही आरोपी ने अपनी सगी बहन और भाभी पर गोली चला दी. गोली लगते ही आरोपी की बड़ी बहन की मौत हो गई तो वहीं आरोपी की भाभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है. बताया जा रहा है कि घायल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

इस पूरे मामले पर एसपी (सिटी) आगरा ने बताया है कि, आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास है.आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं. आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

आगरा के धोखेबाज सिपाही! एक ने शादी के बाद भी बनाए दूसरे रिश्ते, दूसरे ने प्रेम में ठगा