लेटेस्ट न्यूज़

दिवाली-छठ पर घर जाने की टेंशन खत्म! कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा तो रेलवे की इन 3 स्पेशल ट्रेनों में करें ट्राई, देखें पूरा रूट और टाइमिंग

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए रेलवे ने राहत दी है. त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और कंफर्म टिकट की मारामारी को देखते हुए तीन जोड़ी और पूजा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया गया है.

ADVERTISEMENT

Diwali-Chhath Puja Special Trains 2026
Diwali-Chhath Puja Special Trains 2026 (Photo AI Generated)
social share
Google CTA

Diwali-Chhath Puja Special Trains 2026: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए रेलवे ने राहत दी है. त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और कंफर्म टिकट की मारामारी को देखते हुए तीन जोड़ी और पूजा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया गया है. इनमें आनंद विहार टर्मिनल से छपरा, मऊ से आनंद विहार और गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनस के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं. इन विशेष ट्रेनों से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और मुंबई के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी. उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा के मुताबिक, दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए इन ट्रेनों को चलाने का फैसला किया गया है. रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि सफर पर निकलने से पहले ट्रेन की तारीख, समय और ताजा स्थिति की जानकारी जरूर जांच लें.

आनंद विहार-छपरा पूजा स्पेशल ट्रेन

आनंद विहार टर्मिनल से छपरा के बीच गाड़ी संख्या 04058 का संचालन 3 नवंबर से 17 नवंबर 2026 के बीच किया जाएगा. यह ट्रेन कुल पांच फेरे लगाएगी. वापसी में गाड़ी संख्या 04057 छपरा से आनंद विहार टर्मिनल के लिए चलेगी. आनंद विहार से ट्रेन रात 12:20 बजे रवाना होगी. रास्ते में यह टुंडला, गोविंदपुरी, प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज रामबाग, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी, सारनाथ, औड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया और सुरेमनपुर होते हुए शाम 7:20 बजे छपरा पहुंचेगी.

आनंद विहार से छपरा जाने वाली ट्रेन के प्रमुख स्टॉपेज और समय:

स्टेशन पहुंचने और छूटने का समय
आनंद विहार टर्मिनल रात 12:20 बजे रवाना
टुंडला जंक्शन सुबह 3:50 से 3:52 बजे
गोविंदपुरी सुबह 7:20 से 7:25 बजे
प्रयागराज जंक्शन सुबह 10:35 से 10:40 बजे
ज्ञानपुर रोड सुबह 11:43 से 11:45 बजे
वाराणसी दोपहर 1:15 से 1:25 बजे
सारनाथ दोपहर 1:55 से 1:57 बजे
औड़िहार जंक्शन दोपहर 2:28 से 2:30 बजे
गाजीपुर सिटी दोपहर 3:35 से 3:45 बजे
बलिया शाम 5:10 से 5:12 बजे
सुरेमनपुर शाम 5:50 से 5:52 बजे
छपरा शाम 7:20 बजे पहुंचेगी

वापसी में गाड़ी संख्या 04057 छपरा से रात 10:10 बजे रवाना होगी. इसके प्रमुख ठहराव सुरेमनपुर (रात 10:48 से 10:50 बजे), बलिया (रात 11:53 से 11:55 बजे), गाजीपुर सिटी (रात 1:15 से 1:25 बजे), वाराणसी (सुबह 3:35 से 3:45 बजे), प्रयागराज जंक्शन (सुबह 5:55 से 6 बजे), गोविंदपुरी (सुबह 8:50 से 8:55 बजे) और टुंडला (दोपहर 12:10 से 12:12 बजे) हैं. ट्रेन शाम 5:20 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी.

यह भी पढ़ें- जिम ट्रेनर से शादी करना चाहती थी पत्नी, प्यार में पार की सारी हदें! गाजियाबाद में सुबह घर में घुसकर बॉयफ्रेंड ने पति पर किया चाकू से हमला

 

मऊ-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन से भी मिलेगी राहत

पूर्वांचल और दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए मऊ-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. गाड़ी संख्या 05087 मऊ से 3 और 10 नवंबर को कुल दो फेरे लगाएगी. वापसी में गाड़ी संख्या 05088 आनंद विहार टर्मिनल से 4 और 11 नवंबर को चलेगी. मऊ से ट्रेन रात 10:30 बजे रवाना होगी. रास्ते में मुहम्मदाबाद, आजमगढ़, खोरासन रोड, शाहगंज, जौनपुर, जंघई, प्रयाग, प्रयागराज जंक्शन, गोविंदपुरी, टुंडला और गाजियाबाद में ठहराव होगा. यह अगले दिन शाम 5 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी.

मऊ से आनंद विहार के प्रमुख स्टॉपेज और समय:

स्टेशन समय
मऊ रात 10:30 बजे रवाना
आजमगढ़ रात 11:25 से 11:30 बजे
शाहगंज रात 1:10 से 1:15 बजे
जौनपुर जंक्शन रात 1:53 से 1:55 बजे
प्रयागराज जंक्शन सुबह 5:40 से 5:45 बजे
गोविंदपुरी सुबह 8:40 से 8:45 बजे
टुंडला जंक्शन सुबह 11:58 से दोपहर 12 बजे
गाजियाबाद शाम 4:21 से 4:23 बजे
आनंद विहार टर्मिनल शाम 5 बजे पहुंचेगी
 

वापसी में ट्रेन संख्या 05088 आनंद विहार टर्मिनल से शाम 7:15 बजे रवाना होगी. यह गाजियाबाद, टुंडला, गोविंदपुरी, प्रयागराज, जंघई, जौनपुर, शाहगंज और आजमगढ़ होते हुए अगले दिन दोपहर 2 बजे मऊ पहुंचेगी. इस ट्रेन से मऊ और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को दिल्ली आने-जाने का एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा.

यह भी पढ़ें- खाते से पैसा गायब और SMS भी नहीं आया तो क्या होगा? नोएडा PNB मामले के बाद जानिए आपका पैसा वापस मिलेगा या नहीं

 

गोरखपुर-बांद्रा स्पेशल ट्रेन, मुंबई जाने वालों को फायदा

गोरखपुर से मुंबई के बीच यात्रा करने वालों के लिए भी रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है. गाड़ी संख्या 05091 गोरखपुर से 9 और 16 नवंबर को कुल दो फेरे लगाएगी. वापसी में गाड़ी संख्या 05092 बांद्रा टर्मिनस से 11 और 18 नवंबर को संचालित होगी. गोरखपुर से ट्रेन रात 9:55 बजे रवाना होगी. यह बस्ती, गोंडा, बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, टुंडला, आगरा, गंगापुर सिटी, कोटा, रतलाम, वडोदरा और सूरत समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी. इसके बाद बुधवार दोपहर 12 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी.

गोरखपुर से बांद्रा के प्रमुख स्टॉपेज और समय:

स्टेशन समय
गोरखपुर जंक्शन रात 9:55 बजे रवाना
बस्ती रात 11:20 से 11:22 बजे
गोंडा जंक्शन रात 1:10 से 1:15 बजे
ऐशबाग सुबह 4:50 से 5 बजे
कानपुर सेंट्रल सुबह 7:20 से 7:25 बजे
टुंडला जंक्शन सुबह 11:30 से 11:35 बजे
कोटा जंक्शन शाम 6:15 से 6:20 बजे
रतलाम जंक्शन रात 10:25 से 10:30 बजे
वडोदरा जंक्शन सुबह 4:10 से 4:15 बजे
सूरत सुबह 6:40 से 6:45 बजे
बांद्रा टर्मिनस बुधवार दोपहर 12 बजे पहुंचेगी

वापसी में गाड़ी संख्या 05092 बांद्रा टर्मिनस से बुधवार दोपहर 1:45 बजे रवाना होगी. रास्ते में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, आगरा, टुंडला, कानपुर, ऐशबाग, बादशाहनगर, गोंडा और बस्ती में ठहराव होगा. यह ट्रेन गुरुवार रात 11:55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.

टिकट बुक करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की भीड़ अधिक रहने की संभावना है. ऐसे में रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित ट्रेन की ताजा स्थिति और उपलब्धता की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें. ट्रेन किस तारीख को चलेगी, किस स्टेशन पर कितने बजे पहुंचेगी और रास्ते में कहां-कहां रुकेगी, इसकी पुष्टि आधिकारिक रेलवे वेबसाइट, NTES या रेलवे हेल्पलाइन के जरिए की जा सकती है. टिकट बुक करने से पहले ट्रेन के संचालन की तारीख और स्टॉपेज भी जांच लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो. इन तीन जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों के संचालन से त्योहारों पर घर जाने वाले यात्रियों को नियमित ट्रेनों के अलावा सफर का एक और विकल्प मिलेगा.