गाजीपुर में नेत्रहीन साधु रामनगीना यादव की बेरहमी से गला रेतकर हत्या, जिसने भी नजारा देखा सहम गया
गाजीपुर जिले से एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है. बता दें कि यहां कोतवाली क्षेत्र के कोठवा, बुजुर्गा गांव में बीती रात (सोमवार) एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई.
ADVERTISEMENT

Ghazipur News
गाजीपुर जिले से एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है. बता दें कि यहां कोतवाली क्षेत्र के कोठवा, बुजुर्गा गांव में बीती रात (सोमवार) एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. सोमवार देर रात अज्ञात दरिंदों ने 50 साल के नेत्रहीन साधु रामनगीना यादव की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी. हत्या के पीछे की वजह जमीनी विवाद बताया जा रहा है. पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. इस विभत्स वारदात से गांव में दहशत का माहौल है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं.
