लेटेस्ट न्यूज़

बस्ती: बेटी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख परिजनों ने उठाया ये खतरनाक स्टेप

जिले के रुधौली थाना क्षेत्र में एक युवती के परिजनों ने कथित प्रेम प्रसंग को लेकर युवती और उसके प्रेमी की हत्या कर दी है.…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

जिले के रुधौली थाना क्षेत्र में एक युवती के परिजनों ने कथित प्रेम प्रसंग को लेकर युवती और उसके प्रेमी की हत्या कर दी है. पुलिस ने रविवार को बताया कि प्रेमिका और प्रेमी अलग-अलग समुदाय से ताल्लुक रखते थे, और उनका संबंध परिजनों को पसंद नहीं था. दलित प्रेमी युवक के परिजनों की तहरीर पर हत्या सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में प्रेमिका के भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है.