लेटेस्ट न्यूज़

बांदा में पत्नी ने किया पैसे देने से इनकार, ‘सनकी पति ने नाड़े से गला घोंटकर कर दी हत्या’

Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा में पैसों के विवाद में पति द्वारा पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा में पैसों के विवाद में पति द्वारा पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां एक पत्नी को पति को पैसे न देना हमेशा के लिए भारी पड़ गया, गुस्साए सनकी पति ने नाड़े से गला घोंटकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. चीख पुकार मचने पर सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. वहीं, लोगों के बीच चर्चा है कि इन दिनों बांदा शहर में अपराध बेकाबू होते नजर आ रहे हैं.