लेटेस्ट न्यूज़

बहराइच: बारिश ने खोला हत्या का राज, मिट्टी में दबी महिला का हाथ-पैर देख सहमे लोग

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की बेहरहमी से…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की बेहरहमी से हत्या कर दी. वहीं हत्या के बाद पति ने महिला के शव को नाले में मिट्टी खोदकर नीचे दबा दिया. लेकिन रात में हुई बारिश ने पोल खोल दी, शव के हाथ-पांव मिट्टी से बाहर दिखने लगे.गांव वालों ने नाले में शव देखा तो पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.