अमेठी में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के घर पर हमला, कौन है सपा नेता जय यादव जिसपर है आरोप?
Amethi Crime News: अमेठी में पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति और विधायिका महाराजी प्रजापति के आवास पर दबंगों का हमला. सांसद धर्मेंद्र यादव के करीबी सपा नेता जय सिंह यादव समेत कई पर केस दर्ज. पुलिस जांच में जुटी.
ADVERTISEMENT

UP News
Amethi Crime News: उत्तर प्रदेश के अमेठी से संवेदनशील खबर सामने आई है. पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति और वर्तमान विधायक महाराजी प्रजापति के घर पर दबंगों ने जमकर तांडव मचाया. मंगलवार देर शाम करीब 8:30 बजे दो स्कॉर्पियो और कई अन्य गाड़ियों पर सवार होकर दो दर्जन से अधिक लोग विधायक के आवास पर पहुंचे. आरोप है कि इन लोगों ने वहां पहुंचकर विधायक महाराजी प्रजापति को गालियां देनी शुरू कर दीं. आवास पर मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया, तो दबंगों ने उन पर हमला कर दिया और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए.