लेटेस्ट न्यूज़

CBI के अधिकारी अमित कुमार से अतीक ने गांठ ली थी दोस्ती? अफसर की मुश्किलें बढ़ीं, हुई शिकायत

Umesh Pal Murder Case Update: उमेश पाल मर्डर केस में खुलासों का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच उमेश पाल…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Umesh Pal Murder Case Update: उमेश पाल मर्डर केस में खुलासों का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच उमेश पाल से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है. आपको बता दें कि अतीक अहमद के मदद करने के आरोपी सीबीआई अफसर की मुश्किलें बढ़ गई हैं. दरअसल, राजू पाल हत्याकांड की जांच करने वाले सीबीआई के डिप्टी एसपी रहे अमित कुमार के खिलाफ शिकायत की गई है. अमित कुमार, राजू पाल हत्याकांड की जांच कर रहे थे लेकिन उमेश पाल अपहरणकांड में वह अतीक अहमद के गवाह बन गए थे. जांच में पता चला है कि अमित की अतीक से दोस्ती थी, जिसके चलते उन्होंने माफिया की मदद की थी.