हरदोई में 6 साल की मासूम खून से लथपथ मिली, हैवानियत के लिए युवक को लिया गया हिरासत में
Hardoi News: उत्तर प्रदेश पुलिस मासूम बालिकाओं और महिलाओं पर होने वाले यौन अत्याचारों के मामलों पर भले ही सख्ती का दावा करे, लेकिन ऐसे…
ADVERTISEMENT
Hardoi News: उत्तर प्रदेश पुलिस मासूम बालिकाओं और महिलाओं पर होने वाले यौन अत्याचारों के मामलों पर भले ही सख्ती का दावा करे, लेकिन ऐसे मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला हरदोई जिले से सामने आया है, जहां बुधवार शाम से लापता 6 वर्षीय एक बालिका अपने घर के सामने अर्धनग्न अवस्था में लहूलुहान हालत में पड़ी मिली. आरोप है कि बालिका के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे घर के सामने फेंक दिया गया था. परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है. पुलिस इस मामले में गांव के एक युवक को हिरासत में लेकर जांच में जुटी हुई है. आशंका जताई गई है कि शराब के नशे में मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म करने के बाद, उसे गंभीर हालत में घर के सामने फेंका गया था.