लेटेस्ट न्यूज़

हरदोई में सलमान के घर आए थे 2 किशोर और उन्होंने रेलवे ट्रैक पर रख दिया बोल्ट, ऐसे बचा हादसा

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में लखनऊ-मुरादाबाद रेलवे ट्रैक पर बोल्ट रखने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना के वक्त ट्रेन चालक ने सतर्कता दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया.

ADVERTISEMENT

Hardoi News
Hardoi News
social share
google news

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में लखनऊ-मुरादाबाद रेलवे ट्रैक पर बोल्ट रखने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना के वक्त ट्रेन चालक ने सतर्कता दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया. इसके बाद रेलवे ट्रैक पर पत्थर और टूटे हुए बोल्ट के टुकड़े पाए गए. मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने रेलवे लाइन के पास खड़े दो किशोरों को पकड़कर रेलवे गेटमैन को सौंप दिया, जिसने तत्काल पुलिस को सूचना दी.