लेटेस्ट न्यूज़

सोनभद्र: ‘कॉन्स्टेबल की पत्नियां चला रहीं सेक्स रैकेट’? वायरल लेटर ने मचाई सनसनी, जानिए

Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां अपने ही विभाग के 2 कॉन्स्टेबल और उनके परिवार के…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां अपने ही विभाग के 2 कॉन्स्टेबल और उनके परिवार के खिलाफ कथित तौर पर अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा लिखा गया लेटर वायरल हो गया. वायरल लेटर में कथित रूप से 17 पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइन्स में रह रहे दो कॉन्स्टेबल और उनकी पत्नियों पर सेक्स रैकेट चलाने के अलावा अन्य कई तरह के गंभीर आरोप लगाए. इस लेटर में एसपी यशवीर सिंह और अन्य उच्चाधिकारियों से पूरे मामले की जांच कराने की गुजारिश की गई थी. जैसे ही लेटर वायरल हुआ, हड़कंप मच गया. मामले की गंभीरता को देखता एसपी ने इसकी जांच कराई और फिर पूरे मामले को सिरे से खारिज कर दिया. एसपी के मुताबिक, किसी ने पुलिस विभाग को बदनाम करने की कोशिश की है, जिसकी जांच कराई जा रही है.