लेटेस्ट न्यूज़

मुस्कान की प्यार में विनय धर्म बदलकर बना था इमरान, लेकिन शादी के 4 साल बाद उसने जो किया वो जान हर कोई रह गया सन्न

बरेली में प्रेम विवाह कर विनय से इमरान बने युवक ने जान दे दी. दिन-रात मेहनत को लेकर पत्नी से हुए विवाद और बढ़ती कलह ने उसे इस कदर तोड़ दिया. मौत से पहले उसने अपनी बड़ी गलती का जिक्र किया.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/7

उत्तर प्रदेश के बरेली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. प्यार की खातिर धर्म बदलने वाले एक युवक ने पारिवारिक कलह और विवादों से तंग आकर मौत को गले लगा लिया जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया है.
 

2

2/7

4 साल पहले बारादरी के विनय को मुस्लिम युवती मुस्कान से प्यार हुआ. निकाह के लिए विनय ने इस्लाम कबूल किया और अपना नाम इमरान रखा.शादी के बाद वे कैंट इलाके में किराए के मकान में रहने लगे.
 

3

3/7

शादी के बाद दंपती के जीवन में दो बेटियों का आगमन हुआ.परिवार की खुशहाली के लिए इमरान दिन-रात ऑटो चलाकर मेहनत करता था ताकि अपनी बच्चियों के भविष्य को सुरक्षित बना सके.
 

4

4/7

घर चलाने के लिए इमरान का रात भर ऑटो चलाना पत्नी मुस्कान को पसंद नहीं था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी और तनाव रहने लगा जो धीरे-धीरे बड़े झगड़े में तब्दील हो गया.
 

5

5/7

विवाद शुक्रवार को मारपीट में बदल गया और मुस्कान अपने मायके चली गई. देर रात जब उसने इमरान को कॉल किया, तो फोन बंद मिला.घर पहुंचकर जब उसने देखा तो इमरान ने अपनी जान दे दी थी.
 

6

6/7

आत्महत्या से ठीक पहले इमरान ने अपनी मां को फोन किया था. रोते हुए उसने कहा कि 'मुस्कान के लिए धर्म बदलकर मैंने बहुत बड़ी गलती कर दी.' ये शब्द उसके जीवन का आखिरी दर्द बन गए'
 

7

7/7

धर्म परिवर्तन से नाराज परिवार ने विनय से पहले ही नाते तोड़ लिए थे. मौत के बाद मां ने भी कोई संबंध न होने की बात कही जिसके बाद इमरान को मुस्लिम रीति-रिवाजों से सुपुर्द-ए-खाक किया गया.

follow whatsapp