लेटेस्ट न्यूज़

मृतका का शव कब्र से निकाला गया, पिता बोले- बेटी ने पति को जेठानी के साथ इस हाल में देखा था

बलरामपुर जिले के रेहरा थाना क्षेत्र में एक गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के चार दिन बाद पुलिस ने शव को कब्र से…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

बलरामपुर जिले के रेहरा थाना क्षेत्र में एक गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के चार दिन बाद पुलिस ने शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, मृतका के पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज करने के बाद उपजिलाधिकारी की मौजूदगी में शनिवार को शव को कब्र से निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया.