लेटेस्ट न्यूज़

नोएडा: तीन साल की बच्ची से रेप के जुर्म में एक व्यक्ति को 20 साल की कैद, लगा इतना जुर्माना

UP News: गौतमबुद्ध नगर जनपद की एक अदालत ने तीन साल की एक बच्ची से दुष्कर्म करने के जुर्म में एक व्यक्ति को 20 साल…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP News: गौतमबुद्ध नगर जनपद की एक अदालत ने तीन साल की एक बच्ची से दुष्कर्म करने के जुर्म में एक व्यक्ति को 20 साल की कैद की सजा सुनाई है एवं उसपर 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया. विशेष लोक अभियोजन अधिकारी (सरकारी वकील) जे पी भाटी ने बताया कि अपर सत्र विशेष न्यायाधीश (पास्को-द्वितीय) चंद्र मोहन श्रीवास्तव की अदालत ने 11 गवाहों की गवाही एवं और साक्ष्यों के आधार पर सागर को दोषी मानते हुए उसे 20 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है. उन्होंने बताया कि अदालत ने उसपर 40 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है और जुर्माना न भरने पर उसे छह माह की अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी.