मेरठ में टोपी पहन कर बहन के कॉलेज गए साहिल को क्यों पीटा गया? लड़के ने खुद बताई पूरी कहानी
मेरठ में साहिल नामक युवक टोपी पहन कर बहन की फीस जमा करने कॉलेज गया था. मगर आरोप है कि टोपी पहनने के चलते उसकी पिटाई की गई.
ADVERTISEMENT

Meerut News: मेरठ के एनएएस कॉलेज में अपनी बहन की फीस जमा करने गए भाई की पिटाई मामले में नया मोड़ सामने आया है. दरअसल, कॉलेज में साहिल नामक युवक की पिटाई हुई थी. साहिल का आरोप है कि उसने टोपी पहन रखी थी और आरोपियों ने उससे इसे उतारने के लिए कहा था. साहिल का आरोप है कि उसने टोपी उतारने का विरोध किया, जिसके चलते उसकी पिटाई की गई. वहीं, साहिल ने इस मामले में कॉलेज प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं.