लेटेस्ट न्यूज़

शर्मनाक! कौशांबी में किशोरी से हुआ ‘रेप’, वो हो गई गर्भवती, फिर आरोपी की ये करतूत आई सामने

Kaushambi News: यूपी के कौशांबी जिले में एक किशोरी के साथ कथित रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि पड़ोसी युवक ने…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Kaushambi News: यूपी के कौशांबी जिले में एक किशोरी के साथ कथित रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि पड़ोसी युवक ने किशोरी के साथ रेप किया और जब किशोरी गर्भवती हो गई, तब युवक की करतूत उजागर हुई. इसके बाद जब परिजनों को मामले की जानकारी हुई तो पीड़िता के घर वाले शिकायत देने आरोपी के घर पहुंचे. आरोप है कि यहां पीड़िता के परिजनों को, बेटी के साथ जान से मारने की धमकी दी गई. वहीं, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने पीड़िता मेडिकल टेस्ट भी कराया है.