लेटेस्ट न्यूज़

रिश्ता शर्मसार! कानपुर देहात: पिता ने नाबालिग बेटी के साथ की छेड़छाड़, मां ने लिखवाई FIR

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात (Kanpur Dehat News) जिले में बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. कानपुर देहात जिले…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात (Kanpur Dehat News) जिले में बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. कानपुर देहात जिले में एक नाबालिग बेटी को उसका सौतेला पिता ही जबरन छेड़छाड़ और मारने की धमकी दे रहा है. मगर इस मामले में पीड़िता की तरफ से शिकायत करने के बाद भी पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई. रनिया थाना क्षेत्र का यह पूरा मामला है.

पुलिस की तरफ से कार्रवाई होता न देख पीड़िता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा की गुहार लगाई है. पीड़िता द्वारा सीएम से मदद की गुहार लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

पीड़िता का वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया. वीडियो वायरल होने के बाद जिले के एसपी ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए संबंधित थाने को कार्रवाई का निर्देश दिया है और आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है.

बता दें कि वीडियो वायरल होने के बाद बेटी की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

अकबरपुर के सीओ प्रभात कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस गिरफ्तार के लिए आरोपी पिता की तलाश कर रही है.

कानपुर देहात: हेड कॉन्स्टेबल पर शादी का झांसा देकर युवती से चार साल तक रेप का आरोप