लेटेस्ट न्यूज़

हरदोई: 90 साल के ससुर ने राइफल से बहू को मारी गोली, सामने आई ये वजह

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में हत्या का एक चौकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक विवाद के चलते गुस्से में आकर 90 साल…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में हत्या का एक चौकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक विवाद के चलते गुस्से में आकर 90 साल के ससुर ने अपनी 57 साल की बहू पर राइफल से गोली चला दी. जिससे बहू की मौके पर ही मौत हो गई. आरोपी का अपनी बहन से कुछ विवाद हो रहा था. बहू के टोकने पर तैश में आये बुजुर्ग ने गोली चला दी. घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.