लेटेस्ट न्यूज़

हमीरपुर: पति ने महिला की गला दबाकर की हत्या, बेटे ने बताई जादू-टोने वाली कहानी

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर गला दबाकर…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया. मृतका दो दिन पहले ही दिल्ली से अपने घर आई थी. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. घटना की सूचना पर अपर एसपी ने पुलिस बल के साथ मौके पर मुआयना कर हत्यारोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.